नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का शिलान्यास आज कर दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोग भारी ट्रैफिक की शिकायत करते थे, लेकिन अब इस एक्सप्रेस वे से यह दूरी केवल एक घंटे में पूरी की जाएगी। मांड्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु और मैसूर दोनों ही कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं, एक को तकनीक तो दूसरे को संस्कृति के रूप में जाना जाता है, दोनों ही आधुनिक भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी
By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…





