माफिया अतीक के करीबी नफीस का रेस्टोरेंट होगा बंद

प्रयागराज..उमेश पाल को मारने वाले शूटरों ने जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया था, उसके मालिक रहे माफिया अतीक के करीबी नफीस अहमद का मशहूर रेस्टोरेंट ईट ऑन बंद होगा। ब्वॉयज हाईस्कूल के सामने किराये की जगह पर दो साल पहले खोले गए इस रेस्टोरेंट का एग्रीमेंट सोमवार को खत्म हो रहा है। इस प्लॉट के मालिक पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के भाई बच्चा सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजर को एग्रीमेंट न बढ़ाए जाने की जानकारी दे दी है। सामान हटाने के लिए भी कह दिया गया है।

हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार का नफीस अहमद से कनेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने उसे 27 फरवरी से हिरासत में ले रखा है। सूत्रों के मुताबिक नफीस ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वह सालभर पहले क्रेटा कार करेली निवासी रिश्तेदार रुखसार को बेच चुका है। हालांकि, रुखसार भी घटना के बाद से फरार है। नफीस के हिरासत में लिए जाने के साथ बिरयानी रेस्टोरेंट बंद है।

नफीस ने रेस्टोरेंट के लिए यह जगह पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के छोटे भाई नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बच्चा सिंह से दो साल पहले ली थी। इसका एग्रीमेंट 13 मार्च को खत्म हो रहा

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…