नाटू नाटू का ऑस्कर के मंच पर जलवा, फिल्म की पूरी टीम के साथ विदेशियों ने जमकर किया डांस

ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह चल रहा है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में आआरआर का नाटू नाटू गाना बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकित है। अवॉर्ड समारोह में भी इस गाने की पूरी धाक जमी हुई है। विदेशियों ने इस गाने पर स्टेज पर परफर्म किया है। बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर के ‘नाटू नाटू’ की परफॉर्मेंस को ऑस्कर अवॉर्ड्स में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। दीपिका पादुकोण बतौर प्रिजेंटर स्टेज पर आईं। एक्ट्रेस ने जैसे ही ‘नाटू नाटू’ का जिक्र किया, तो ऑडिटोरियम में जबरदस्त शोर गूंज उठा।

यह एक सांसे थमा देने वाला पल था, जब विदेशी डांसर्स ने ऑस्कर के स्टेज पर नाटू नाटू गाने पर अपने डांस स्किल्स दिखाए। अमेरिकी एक्टर-डांसर लॉरेन गोटलिब भी ट्रैक पर थिरकती नजर आईं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दर्शकों के सामने इस गाने की खूबियां बताईं और इसे धमाकेदार गाना बताया। सभी ने खड़े होकर इस गाने की तारीफ कीं और तालियां बजाईं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…