95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स में भारत का मान बढ़ाते हुए एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने सफलता के गाड़ दिए झंडे

95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स में भारत का मान बढ़ाते हुए एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। ऐसे में देशभर में हर किसी के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ ‘नाटू नाटू’ की धुन बज रही है। सभी दिल खोलकर गाने की तारीफ कर रह हैं। जहां भारतीयों के दिलों-दिमाग पर इस वक्त ‘नाटू-नाटू’ का खुमार है, वहीं इसी बीच अब कोरियन एंबेसी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एंबेसी के लोग ‘नाटू नाटू’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

इस समय देशभर में जश्न का माहौल है। सभी ऑस्कर 2023 में ‘आरआरआर’ की जीत को एंजॉय कर रहे हैं। कमाल की बात यह है कि भारतीयों के साथ-साथ ‘नाटू नाटू’ का क्रेज कोरियन लोगों पर भी चढ़ा हुआ है। दरअसल, भारत में कोरियन एंबेसी का एक वायरल वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, एंबेसी के कर्मचारियों को तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ पर खुशी से नाचते हुए दिख रहे हैं।

एएनआई ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘कोरियाई दूतावास के सदस्यों ने आरआरआर फिल्म के ‘नाटू नाटू’ गाने की धुन पर डांस किया। आरआरआर के ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है।’ एमएम कीरावनी द्वारा रचित ‘नाटू नाटू’ एक ऐसा गीत है, जिसने कई लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इस गाने ने दुनियाभर में जलवा बिखेरा है। जहां पहले यह गाना गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था, वहीं आज इसने ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…