PV Sindhu Eliminated: चीन की खिलाड़ी ने दी मात, ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट से बाहर हुईं पीवी सिंधु,

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के इंग्लैंड में चल रही ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं. पीवी सिंधु को चीन की झांग यी मान ने मात देते हुए पहले ही दौर से बाहर कर दिया. लगभग 39 मिनट तक चले इस महिला सिंगल मैच में पीवी सिंधु को 17-21, 11-21 लगातार 2 सेट में हार मिली.

पीवी सिंधु के लिए साल 2023 का सीजन अभी तक बेहतर नहीं बीता है. उन्हें चीन की खिलाड़ी झांग यी मान ने इस साल की शुरुआत में हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के पहले दौर में भी मात देते हुए बाहर किया था. इस साल तीसरी बार ऐसा देखने को मिला है जब ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को किसी टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर होना पड़ा है.

साल 2023 की शुरुआत में स्पेन में हुए मलेशिया ओपन में पीवी सिंधु को कारोलिना मारिन से पहले दौर में हारकर बाहर होना पड़ा था. वहीं इस टूर्नामेंट से पहले पीवी सिंधु अपने कोच पार्क ताए सांग से भी अलग हो गईं थीं. इस हार को लेकर सिंधु ने भारतीय फैंस से माफी मांगते हुए मजबूत वापसी को लेकर भी उम्मीद जताई है.

लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय ने की शानदार शुरुआत

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें पहले दिन एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने पुरुष सिंगल इवेंट में अपने-अपने मुकाबले जीतने के साथ दूसरे दौर में भी प्रवेश कर लिया है. एचएस प्रणय ने ताइवान के खिलाड़ी वांग जू-वी को 21-19 और 22-20 से सीधे सेटो में मात दी. वहीं लक्ष्य सेन ने भी ताइवान के ही खिलाड़ी चाउ टीएन-चेन को 21-18 और 21-19 से मात दी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…