Uddhav Vs Shinde: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और करीबी नेता शिंदे गुट में हुए शामिल, उद्धव ठाकरे को एक और झटका

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है. ठाकरे के करीबी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में बुधवार (15 मार्च) को शामिल हो गए. शिंदे ने इस दौरान कहा कि हम सावंत का पार्टी में स्वागत करते हैं और इससे हमें फायदा होगा.

उद्धव ठाकरे को लगातार कई नेता छोड़कर जा रहे हैं. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई सोमवार (13 मार्च) को शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे.

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?
पार्टी में हो रही टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और शिंदे गुट पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मुंबई में बुधवार (15 मार्च) को बीजेपी की तुलना अफजल खान से करते हुए कहा कि जिस तरह अफजल खान ने हिंदुस्तान में आक्रमण करते हुए लोगों के घर तोड़ दिए, भगवान के मंदिरों को तहस नहस किया. लोगो को अपने साथ लाने के लिए जो किया, वही काम बीजेपी आज कर रही है. अगर पार्टी में शामिल नहीं होते हैं तो जेल भेज रही है.

सुभाष देसाई ने क्या कहा था?
सुभाष देसाई ने सत्ताधारी संगठन में अपने बेटे के शामिल होने को तवज्जो नहीं देने की कोशिश की, उन्होंने कहा कि भूषण देसाई की राजनीति या शिवसेना (यूबीटी) में कोई भूमिका नहीं थी. बता दें कि निर्वाचन आयोग ने हाल में पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ शिंदे नीत खेमे को आवंटित किया था.

पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे से अलग होकर उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिंदे खुद मुख्यमंत्री बन गए. इसके बाद से असली शिवसेना को लेकर लड़ाई चली लेकिन चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दे दी थी. आए दिन शिंदे गुट और उद्धव गुट के नेताओं एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…