IND vs AUS 1st ODI:रजनीकांत पहुंचे मुंबई में मैच देखने , ‘थलाइवा’ को बड़ी स्क्रीन पर देख दर्शक हुए खुश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच में भारतीय टीम की जीत से ज्यादा चर्चाएं ‘थलाइवा’ यानी साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की हो रही है। दरअसल, रजनीकांत यह मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मैच के बीच-बीच में उन्हें भी टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया। बड़ी स्क्रीन पर जब भी उनको दिखाया गया, स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से चिल्लाने लगे। ऐसे में रजनीकांत भी मुस्कुराने लगे। उनके साथ स्टेडियम में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे। इसके अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी यह मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर…