एमपी की महिला ने पीएम मोदी को सौंपी मोटे अनाज की सामग्री

#: मध्‍य प्रदेश के डिंडौरी की लहरी बाई ने पीएम मोदी को भेंट की मोटे अनाज की सामग्री डिंडौरी। जिले में विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के बीज संरक्षित कर किसानों को उपलब्ध कराने वाली लहरी बाई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई। उन्हें इस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। शनिवार से दिल्ली के पूसा में शुरू हुए कॉन्फ्रेंस में लहरी बाई ने विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के बीज का स्टॉल लगाया था। प्रधानमंत्री द्वारा लहरी बाई से मिलकर उनसे बीज बैंक के बारे में जानकारी लेते हुए इस क्षेत्र में आगे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

लहरी बाई ने मोटे अनाज से तैयार सामग्री प्रधानमंत्री को भेंट की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि उन्होंने मन की बात में लहरी बाई के बीज बैंक का जिक्र किया था। गौरतलब है कि दिल्ली में दो दिवसीय ग्लोबल मिलेंट्स अन्न कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…