IPL 2023: आईपीएल से पहले आरसीबी ने लिया बड़ा फैसला, फ्रेंचाइजी के दो दिग्गज खिलाड़ियों की जर्सी को किया रिटायर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने एक बड़ा फैसला लिया है। उसने दो दिग्गज खिलाड़ियों एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है। डिविलियर्स और गेल को 26 मार्च को आरसीबी के द्वारा हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

आरसीबी ने ट्वीट कर कहा, ”जिस दिन हम आरसीबी के दिग्गजों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करेंगे, उसी दिन जर्सी नंबर 17 और 333 को हमेशा के लिए रिटायर किया जाएगा। यह एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को सम्मान देने के लिए किया जाएगा।” 17 नंबर जर्सी पहनने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 2011-2021 तक आरसीबी के लिए 156 मैचों में 4491 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान दो शतक और 37 अर्धशतक लगाए। 2015 में डिविलियर्स ने नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…