Akshay Kumar: अक्षय सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक की रिलीज डेट के एलान पर ट्रोल हुए , यूजर्स बोले- एक और डिजास्टर

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने अब अपनी एक और नई फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अभिनेता अब साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता के साथ राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, लेकिन फिल्म के रिलीज की घोषणा करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्षय को ट्रोल करने लगे हैं और उन्हें रीमेक फिल्में न बनाने की नसीहत दे रहे हैं।

हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल, इसे प्रोडक्शन नंबर 27 के नाम से बुलाया जा रहा है। अक्षय ने एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘हम उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। प्रोडक्शन नंबर 27 दुनियाभर के थिएटर में एक सितंबर 2023 को आ रही है।

इस जानकारी को साझा करने के बाद ही नेटिजंस ने अक्षय को अपने निशाने पर ले लिया। कई यूजर्स ने अभिनेता से रीमेक फिल्में न करने के लिए कहा। एक यूजर ने लिखा, ‘कृपया रीमेक फिल्मों को बनाना बंद करें।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘एक और रीमेक।’ आप केवल रीमेक फिल्में ही क्यों चुनते हैं? हमें फ्रेश कंटेंट चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ‘क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। वह तो अपनी फीस ले लेते हैं। यहां प्रोड्यूसर का पैसा मरता है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘एक रीमेक फ्लॉप होने के बाद भी सुधरे।’ एक ने लिखा, ‘एक और डिजास्टर आएगी।’

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…