WPL Final: क्रिकेट जगत के दिग्गज देखने पहुंचे महिला प्रीमियर लीग का फाइनल , रोहित-सचिन ने भी देखा मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट जगत के कई दिग्गज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी स्टेडियम में पहुंचकर यह मैच देखा। ये दोनों दिग्गज मुंबई इंडियंस की महिला टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इन दोनों के साथ मुंबई इंडियंस की पुरुषों की पूरी टीम भी थी। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भी स्टेडियम में अपनी टीम को सपोर्ट किया।

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में टॉस नहीं जीत सकीं और उनकी टीम को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी। हालांकि, हरमनप्रीत इससे बेहद खुश नजर आईं और पहले गेंदबाजी करते हुए उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई ने दिल्ली की टीम को सिर्फ 131 रन पर समेट दिया। दिल्ली के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे, लेकिन आखिरी विकेट के लिए शिखा पांडे और राधा यादव ने 52 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को 131 रन तक पहुंचाया।

मुंबई को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों के वीडियो महिला प्रीमियर लीग के सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किए। मुंबई की टीम आईपीएल 2022 की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। इस सीजन में यह टीम पुराने प्रदर्शन को भूलकर नई शुरुआत करना चाहेगी और छठी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि, मुंबई के लिए यह आसान नहीं होगा। मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, टीम के दो सबसे अहम खिलाड़ी ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…