Rakesh Roshan: 73 साल की उम्र में राकेश रोशन ने ऋतिक के गाने पर किया जबर्दस्त डांस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। इन्हीं में से एक फिल्म कहो न प्यार है भी है। इस फिल्म से अभिनेता ने अपना डेब्यू किया था। पहली फिल्म में उनके डांस और एक्टिंग ने लोगों को उनका फैन बना दिया था। आज भी इस फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। इसका एक गाना एक पल का जीना चार्टबस्टर साबित हुआ था। गाने में अभिनेता के डांस स्टेप भी काफी ज्यादा हिट हुआ था।

बेटे के इस गाने पर अब उनके पिता राकेश रोशन ने वर्षों बाद वहीं डांस स्टेप किया है। दरअसल, राकेश रोशन हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में पहुंचे थे। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स ने उनकी फिल्मों का गाना गया। शो में शिवम ने एक पल का जीना पर अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसके बाद राकेश ने इस फिल्म से जुड़ी यादें वहां मौजूद सभी लोगों के साथ शेयर कीं।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने ऋतिक को कह दिया था कि आप डांस और जिम नहीं कर सकते क्योंकि आप में कुछ समस्या है, लेकिन ऋतिक ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और डांस करके दिखाया। शो में आगे राकेश ने इस गाने का हुक स्टेप करके भी दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस क्लिप में 73 साल के राकेश जबर्दस्त तरीके से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टिंग करियर के बाद राकेश कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। करण अर्जुन, कहो न प्यार है, कोई मिल गया, कृष, कृष 3 उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…