उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद सहित 3 आरोपियों को दोषी करार देकर कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले में अतीक अहमद साथ उसके भाई सहित 10 आरोपी के खिलाफ स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट (MP MLA Court) का फैसला सुनाया है गौरतलब है कि नामजद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ को भारी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम नैनी केंद्रीय जेल शिफ्ट कर दिया गया था। अतीक को स्पेशल हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। करीब 12 बजे अतीक अहमद को लेकर पुलिस कोर्ट पहुंच चुकी थी और 12.30 बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया। अतीक के साथ में अन्य आरोपी अतीक का भाई अशरफ और तीसरे आरोपी फरहान को अलग-अलग जेल वैन में कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया
इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी
By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…





