सेंसेक्‍स ऊपरी स्‍तरों से 336 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 16952 पर, HDFC ट्विंस टॉप गेनर्स, TECHM टॉप लूजर

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिला है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स की शुरूआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन अंत में दोनों कमजोर बंद हुए. सेंसेक्‍स ऊपरी स्‍तरों से 336 अंक टूटकर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 16950 के करीब आ गया है. ग्‍लनोबल संकेतों की बात करें तो सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए. हालांकि आज एशियाई बाजारों में मिक्‍स्‍ड ट्रेंड रहा है. फिलहाल सेंसेक्स में 40 अंकों की कमजोरी रही है और यह 57614 के लेवल पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी 34 अंक टूटकर 16052 के लेवल पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में मिक्‍स्‍ड ट्रेंड देखने को मिला है. बैंक, फाइनेंशियल शेयरों में कुछ खरीदारी रही. जबकि निफ्टी पर ऑटो, आईटी, रियल्‍टी और मेटल इंडेक्‍स लाल निशान में बंद हुए हैं. आज के कारोबार में हैवीवेट शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 30 के 11 शेयर हरे निशान में और 19 लाल निशान में बंद हुए हैं. आज के टॉप गेनर्स में INDUSINDBK, HDFCBANK, ICICIBANK, NTPC, RIL, HDFC शामिल रहे हैं. जबकि टॉप लूजर्स में TECHM, TATAMOTORS, Airtel, Wipro, HCL Tech, Bajaj Finance शामिल हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…