7th Pay Commission: जुलाई में सरकार से बड़े फैसले की उम्मीद! , केंद्रीय कर्मचारियों के ​DA में फिर 4 फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को इस साल जुलाई में एक और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सरकार चार फीसदी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी के ट्रेंड को जारी रख सकती है, क्योंकि पिछले दो बार से सरकार डीए में लगातार 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है. पहली बार 4 फीसदी की बढ़ोतरी 34 फीसदी पर की गई थी. इसके बाद हाल ही में केंद्र सरकार ने फिर 4 फीसदी का इजाफा किया था, जिससे सरकारी कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 42 फीसदी हो चुका है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिछले चार महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट की ओर से एक बार फिर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इस साल जुलाई के दौरान 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है. हालांकि AICPI के नए आंकड़ों के आने के बाद ये और तय हो जाएगा कि सरकार 3 फीसदी या 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी करेगी.

नया फॉर्मूला लाने की तैयारी में सरकार
दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ता कैलकुलेशन के लिए नया फॉर्मूला पेश कर सकती है. बताया जा रहा है कि सरकार कुछ साालों में पे कमीशन को हटाने की योजना बना रही है और केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी कैलकुलेट करने के लिए नया फॉमूला पेश किया जा सकता है.

फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ाने की चर्चा
सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार कर्मचारियों को 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है. फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 से 3.68 गुना किया जा सकता है.

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…