इस शहर में सोना पहुंचा 6000 के पार

15 अप्रैल 2023.इंदौर। विदेशी बाजारों के असर और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के उथल-पुथल से कीमती धातुओं की चमक बढ़ रही है। सोने ने शुक्रवार को इंदौर बाजार में दामों के मामले में नया रिकार्ड बना लिया। शुक्रवार को सराफा बाजार में शुद्ध 24 कैरेट सोना 60 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंच गया। इससे पहले इंदौर हाजिर बाजार में सोने ने कभी भी 60 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर पार नहीं किया।

उम्मीद से बेहतर भारतीय और अमेरिकी सीपीआइ डाटा को देखते हुए सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखी जा रही है। दरअसल, अमेरिका में बैंक संकट हल होने के कारण मुद्रास्फीति में कमी आई। बेरोजगारी दर भी घटी। इससे माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटा सकता है। इससे निवेशक सोने की खरीदारी करने लगे। इससे गुरुवार से ही सोने में तेजी फिर शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और कामेक्स वायदा मार्केट पर सटोरियों की सक्रियता के चलते वायदा भी लगातार उछल रहा

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…