जानिए आज क्या भाव है सोना और चांदी

इंदौर (प्रतिनिधि)। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की ऊंची कीमतों की वजह से सराफा बाजार में कारोबार अपेक्षा से कमजोर बना हुआ है। ज्वैलर्स के अनुसार, इस बार बाजार में बिक्री करीब 30-35 प्रतिशत तक कमजोर है। एक अप्रैल से बही खातों के नियमों में सख्ती, हालमार्क के नियमों में बदलाव और सोने-चांदी की महंगी कीमतें बाजार को बढ़ने नहीं दे रही हैं। बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही।

इंदौर में सोना 125 रुपये टूटकर 60225 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 400 रुपये घटकर 71000 रुपये प्रति किलो रह गई। विदेशी बुलियन वायदा मार्केट में भी सटोरियों की मांग कमजोर है” कामेक्स पर सोना ऊपर में 2005 नीचे में 1976 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 25.21 नीचे में 24.90 डालर प्रति औंस के दाम पर कारोबार हुआ।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…