Poonch Terrorist Attack: क्या पुंछ में पुलवामा दोहराने की हुई कोशिश

भारतीय सेना ने गुरुवार (20 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद पांच जवानों के नाम जारी कर दिए हैं. शहीद जवानों की पहचान सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह के रूप में हुई है. पुंछ हमले की जांच एनआईए भी करेगी. एनआईए की टीम शुक्रवार (21 अप्रैल) शाम तक घटनास्थल पर पहुंचेगी.

हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद से ही जुड़े एक आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली है. सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारी बारिश और लो विजिबिलिटी का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकियों ने राशन और ईधन ले जा रहे ट्रक पर गोलीबारी के साथ ग्रेनेड से हमला किया. जिसकी वजह से ट्रक में आग लग गई.

बीते दो सालों में हुए 4 बड़े आतंकी हमले

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी हमलों में कमी दर्ज की गई है. इसके बावजूद आतंकियों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई जा सकी है. बीते दो सालों में जम्मू-कश्मीर में 4 बड़े आतंकी हमले हुए हैं. 11 अक्टूबर, 2021 को पुंछ जिले के सुरंग कोट तहसील में हुए एक आतंकी हमले में पांच भारतीय सेना के जवानों की शहादत हुई थी. 16 अक्टूबर, 2021 को पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले में 4 जवान शहीद हुए थे.

11 अगस्त, 2022 को राजौरी के परगल इलाके में आर्मी कैंप में हुए एक आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए थे, जबकि इस हमले को अंजाम देने वाले दोनों हमलावर फिदायीन को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. वहीं, 1 जनवरी, 2023 को राजौरी के डांगरी में हुए एक आतंकी हमले में हिंदू समुदाय के 7 लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था.

आतंकी हमले पर सेना ने क्या कहा?

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात की गई राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के जवानों को ले जा रहा ट्रक राजौरी सेक्टर से गुजर रहा था. इस दौरान भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे पर आतंकियों ने गोलीबारी कर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए. अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है. संभावना जताई जा रही है कि इस आतंकी हमले में 4 आतंकवादी शामिल हो सकते हैं.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…