केदारनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी, 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन रुका

:सरकार ने जारी की एडवायजरी; हेलिकॉप्टर की ब्लेड से कटकर एक अधिकारी की मौत

देहरादून

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शनिवार को अक्षय तृतीया से शुरू हो गई। अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल गए। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।

यात्रा शुरू होते ही केदारनाथ धाम में रविवार को रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के कारण हरिद्वार और ऋषिकेश में केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक रोक दिया गया है। राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे धाम जाने से पहले अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी सामान रखें।

इधर, केदारनाथ में हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड की रेंज में आने से एक शख्स की मौत हो गई। SP रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक के मुताबिक, मरने वाला शख्स केदारनाथ में हेलिकॉप्टर चलाने वाली कंपनी में अधिकारी था।

  • Related Posts

    भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल का काम तेज, 400 मीटर सुरंग तैयार; नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

    By: Ravindra Singh भोपाल। राजधानी भोपाल में अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोपाल रेलवे स्टेशन से ऐशबाग की दिशा में बनाई जा रही…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…