Atik के टूटे हुए दफ्तर में खून के धब्बे


प्रयागराज 24 अप्रैल 2023 प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में सोमवार को जगह-जगह खून फैला मिला। सीढ़ियों, कमरे और किचन में खून के ताजे धब्बे मिले हैं। फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स मिले हैं। एक चाकू भी मिला है। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) को जांच के लिए मौके पर बुलाया। मीडियाकर्मियों से ऑफिस खाली करा लिया गया है। टीम जांच कर रही है कि ब्लड कितने दिन पुराना है, किसका है?

यह दफ्तर अतीक के गढ़ चकिया इलाके में है। फोरेंसिक टीम ने खून का सैंपल लिया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 2020 में इस पर प्रयागराज प्राधिकरण अथॉरिटी (PDA) ने बुलडोजर चलाया था। तब से ये खाली पड़ा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद 21 मार्च यानी 34 दिन पहले इसी दफ्तर में पुलिस को 74 लाख रुपए कैश और 10 पिस्टल मिली थी।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…