अब आएगा आंधी बारिश का दौर

भोपाल 25 अप्रैल.मध्यप्रदेश में मार्च-अप्रैल की तरह ही मई की शुरुआत भी आंधी-बारिश से होगी। 27 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर 4 मई तक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नए सिस्टम का असर प्रदेशभर में रहेगा। बादल छाए रहेंगे, तो 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बारिश भी होगी। एक्टिव मौजूदा सिस्टम की वजह से मंगलवार को रीवा संभाग के जिलों समेत टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को गर्मी का असर बढ़ जाएगा। रीवा संभाग के जिले रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में भी मौसम बदला हुआ रहेगा।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…