हार्ट अटैक से गई चीते की जान

कूनो 25 अप्रैल 2023. नेशनल पार्क में रविवार को नर चीता उदय की मौत कार्डियक आर्टरी फेल होने से हुई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जबलपुर वेटरनरी यूनिवर्सिटी की 5 सदस्यीय टीम ने सोमवार को चीते के शव का पोस्टमॉर्टम किया। पीसीसीएफ जेएस चौहान ने बताया कि हृदय धमनी में रक्त संचार रुकने के कारण चीते की मौत हुई है। यह भी एक प्रकार का हार्ट अटैक है। हालांकि इसकी विस्तृत रिपोर्ट में कारणों का पता चल सकेगा।

वन विभाग ने मृत चीते के ब्लड सैंपल भी लिए हैं। जिसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। चीते की मौत को लेकर दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के विशेषज्ञों से भी चर्चा की गई है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…