Kerala: पीएम मोदी के कार्यक्रम के उद्घाटन में केरल का सांस्कृतिक गीत ‘केरलगनम’ क्यों बना चर्चा का विषय, जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल केरल दौरे पर हैं। यहां एक कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर आठ दशक से अधिक पुराने एक मलयालम देशभक्ति गीत को गाया गया। बता दें, इस गाने को राज्य सरकार द्वारा केरल का सांस्कृतिक गीत घोषित किया गया जा चुका है।

85 साल बाद केरलगनम की चर्चा

यह शायद पहली बार है कि सन् 1938 में स्वतंत्रता सेनानी-कवि बोधेश्वरन द्वारा लिखित ‘केरलगनम’ को एक प्रमुख कार्यक्रम में उद्घाटन गीत के रूप में प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय स्टेडियम में समारोह की शुरुआत करने के लिए गायकों ने केरलगनम को अपनी मधुर आवाज में गया। इस दौरान पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन सहित कई प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

2014 में बना केरल का सांस्कृतिक गीत

‘जया जया कोमल केरल धरनी’ से शुरू होने वाली 25-पंक्ति की कविता को साल 2014 में केरल के सांस्कृतिक गीत के रूप में घोषित किया गया था। लेकिन इसे किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में नहीं गाया गया था।

पिछले साल हुई थी घोषणा

राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियान ने जुलाई 2022 में घोषणा की थी कि कविता को दक्षिणी राज्य में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्घाटन गीत के रूप में गाया जाएगा।

राज्य के गठन के बाद केरल विधानसभा की पहली बैठक में ‘केरलगनम’ गाया गया था। तब इसे ऑल इंडिया रेडियो के कलाकारों शारदामणि और राधामनी ने गाया था, जिन्हें परवूर बहनों के नाम से जाना जाता है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…