अतीक-अशरफ केस में SC ने UP सरकार से जवाब मांगा

:पूछा- दोनों की वैन सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले गए, हत्यारों को ये खबर कैसे लगी?

प्रयागराज
अतीक-अशरफ की 15 अप्रैल की रात 10:35 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। – Dainik Bhaskar
अतीक-अशरफ की 15 अप्रैल की रात 10:35 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अतीक और अशरफ मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को UP सरकार से जवाब मांगा। अदालत ने मर्डर केस की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। सरकार से पूछा है कि बताइए कि उस दिन क्या हुआ और जांच में अब तक क्या-क्या हुआ? इसके अलावा कोर्ट ने 24 फरवरी को हुए उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों के एनकाउंटर की रिपोर्ट भी मांगी है।

कोर्ट ने UP सरकार से पूछा कि हत्यारों को यह जानकारी कैसे मिली कि अतीक-अशरफ को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अतीक-अशरफ को ले जा रही गाड़ी को सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया? मामले में अगली सुनवाई 3 हफ्ते बाद होगी।

अतीक-अशरफ की 15 अप्रैल की रात 10:35 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने वाले लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने तुरंत सरेंडर कर दिया था। उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस एनकाउंटर में अब तक 4 चार आरोपी मारे जा चुके हैं। इनमें अतीक का बेटा असद, गुलाम, अरबाज, उस्मान चौधरी शामिल हैं।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…