Gwalior: आयुष विभाग चिकित्सक संभालेंगे स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज

सरकार की वादाखिलाफी से नाराज मध्यप्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान डॉक्टर इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखेंगे। बिगड़े हालातों को देखकर संभागीय कमिश्नर ने ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयरोग्य के सुप्रिडेंट और जीआरएमसी के डीन को निर्देश दिए हैं। हड़ताल के दौरान मरीजों को परेशानी ना उठानी पड़े इसका इंतजाम पहले ही किया जाए।

वहीं, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और प्रदेश सरकार बीच DACP लागू करने और प्रशासनिक दखलअंदाजी जैसे आदेश को वापस लेने पर बात नहीं बनने के बाद, मध्यप्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सा महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी 13 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके हैं। अगर डॉक्टर हड़ताल पर जाते हैं तो ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा जाएंगी। वहीं, हालातों के मद्देनजर ग्वालियर चंबल संभाग के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज समूह के सबसे बड़े जयरोग्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश संभागीय कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन को दिए हैं। निर्देश मिलते ही आनन-फानन में (GRMC) में डॉक्टरों के ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल ना हो इसके इंतजाम के लिए आयुष विभाग के डॉक्टरों की अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं, डॉक्टर 17 अप्रैल से ओपीडी में आने वाले मरीजों के पर्चों पर दवाईयों के साथ-साथ अपनी मांगे पूरी करो के मैसेज भी लिख रहें थे। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और डॉक्टर्स के बीच बातचीत हुई, लेकिन प्रमोशन की अवधि को लेकर बात नहीं बन सकी। साथ ही DACP को लेकर पिछली बैठक में जो आम सहमति बनी थी, उसे भी मानने से मना कर दिया है। जिसके चलते अब प्रदेश के डॉक्टरों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…