बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने को तैयार नीतीश कुमार की पार्टी भोले उनके सांसद

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के सांसद ने बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग कर दी है. जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार (Kaushlendra Kumar) ने बुधवार (3 मई) को बयान दिया कि भगवान राम के नाम पर बजरंग दल (Bajrang Dal) सहायक बन रहे हैं. भगवान राम के नाम पर भीड़ इकट्ठा होती है तो गलतफहमी में कोई घटना घटती है. ऐसे संगठन को बंद करना चाहिए.

सम्मानजनक लोगों को ही इजाजत दी जाए: जेडीयू सांसद

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने तो डीएम से कहा है कि कोई भी रैली आदि निकले तो सम्मानजनक लोगों को ही इजाजत दी जाए, लेकिन यह नहीं हो कि पटना से लोग शामिल हो जाएं. कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि वह नालंदा में बजरंग दल को बैन कर देंगे. दरअसल, बुधवार को मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जिले में आपदा विभाग को लेकर जिला स्तरीय बैठक बुलाई थी. इसमें नालंदा सांसद और विधायक समेत कई लोग मौजूद रहे थे. सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी. बैठक के बाद मीडिया को कौशलेंद्र कुमार ने बयान दिया.

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…