द केरल स्टोरी इस्लाम के खिलाफ नहीं

तिरुवनंतपु
केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा, फिल्म इस्लाम के खिलाफ नहीं है, ISIS पर है। ट्रेलर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। वहीं, प्रोड्यूसर ने दलील दी कि यह फिल्म 32,000 नहीं, 3 महिलाओं की कहानी है।

हाईकोर्ट ने कहा, ‘केरल का धर्मनिरपेक्ष समाज फिल्म को उसी रूप में देखेगा, जैसी वह है। फिल्म एक कथा है न कि इतिहास, समाज में संप्रदायवाद और संघर्ष कैसे पैदा करेगी? सिर्फ फिल्म दिखाए जाने से कुछ नहीं होगा। फिल्म में आपत्तिजनक कुछ नहीं है।’ कोर्ट ने कहा, ‘यह कहने में क्या गलत है कि अल्लाह ही एक भगवान है? हमारा देश नागरिकों को अपने धर्म और भगवान पर विश्वास करने का अधिकार देता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि ट्रेलर में क्या आपत्तिजनक था?’

ISIS जैसे संगठनों के बारे में कई फिल्में पहले ही आ चुकी हैं- कोर्ट
कोर्ट ने कहा, ISIS जैसे संगठनों के बारे में कई फिल्में पहले ही आ चुकी हैं। पहले भी कई फिल्मों में हिंदू सन्यासियों और ईसाई पादरियों को तस्कर और दिखाया जा चुका है। बैंच ने याचिकाकर्ताओं से पूछा, क्या आपने यह सब फिक्शन के रूप में देखा है। अब ऐसा क्या खास है?

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…