एनसीपी की मीटिंग में शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर

मुंबई
16 सदस्यीय कमेटी की बैठक के पहले पार्टी मुख्यालय के सामने शुक्रवार सुबह कार्यकर्ता जमा हुई। इन्होंने शरद पवार के इस्तीफे वापस लेने को लेकर नारेबाजी की। – Dainik Bhaskar
16 सदस्यीय कमेटी की बैठक के पहले पार्टी मुख्यालय के सामने शुक्रवार सुबह कार्यकर्ता जमा हुई। इन्होंने शरद पवार के इस्तीफे वापस लेने को लेकर नारेबाजी की।
NCP का नया अध्यक्ष चुनने के लिए 16 सदस्यीय कोर कमेटी की शुक्रवार को मुंबई में मीटिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने पवार का इस्तीफा खारिज करने के लिए प्रस्ताव पेश कर उनसे फैसला वापस लेने का अनुरोध किया। कमेटी के बाकी सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया और पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लगातार विरोध के बाद शरद पवार भी कह चुके हैं कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए 16 सदस्यीय कमेटी जो फैसला लेगी, उन्हें वह मंजूर होगा। पार्टी कोर कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद प्रफुल्ल पटेल मुंबई के यशवंत राव चव्हाण सेंटर से बाहर आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीटिंग में हुए फैसले की जानकारी दी।

पटेल बोले- शरद पवारजी ने हम लोगों को सूचना दिए बिना फैसला लिया। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मांग पर कमेटी ने उनका इस्तीफा खारिज कर दिया। हमने उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने की अपील की है। हमने उनसे अपील की है कि देश और पार्टी को आपकी जरूरत है। केवल NCP ही नहीं, दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी यह रिक्वेस्ट की है कि शरद पवार अध्यक्ष बने रहें।

पटेल ने कहा- शरद पवार जी का कद और उनका सम्मान अलग है। हम अभी नया अध्यक्ष नहीं चुन पाएंगे। हम चाहते हैं कि पवार साहब अपना कार्यकाल पूरा करें।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…