राजौरी में सेना के 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पांच जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने कहा कि सेना को राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की बारे में सूचना मिली थी। विशेष सूचना पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान आंतकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह और ADGP जम्मू मुकेश सिंह कंडी इलाके में पहुंच गए हैं।

राजौरी में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने विस्फोटक से ब्लास्ट किया। मुठभेड़ में दो जवान मौके पर बलिदान हो गए थे। 4 घायल जवानों को इलाज के लिए रेस्क्यू किया गया था।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…