माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प में भारतीय महिला की मौत

:पेसमेकर लगा था, 250 मीटर चढ़ने में लगे थे 12 घंटे; 3 दिन में चौथी घटना

काठमांडू
59 साल की सुजैन लियोपोल्डिना जीसस महाराष्ट्र की रहने वाली थीं। फाइल फोटो – Dainik Bhaskar
59 साल की सुजैन लियोपोल्डिना जीसस महाराष्ट्र की रहने वाली थीं। फाइल फोटो
माउंट एवरेस्ट फतह करने की जिद ने एक भारतीय महिला की जान ले ली। महाराष्ट्र की रहने वाली 59 साल की सुजैन लियोपोल्डिना जीसस को पेसमेकर लगा था। लेकिन वह इसी फिजिकल कंडीशन के साथ एवरेस्ट पर चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाना चाहती थी।

बेस कैम्प से महज 250 मीटर की चढ़ाई करने में उसे 12 घंटे का समय लगा। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। 18 मई को लुकला के हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया।

पिछले 3 दिनों में यह चौथी घटना है। मार्च से शुरू हुए मौजूदा सीजन के दौरान अब तक माउंट एवरेस्ट पर 8 चीनी और भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल 175 पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर चढ़ रहे हैं।

4 दिन में इन लोगों की मौत हुई

18 मई: साउथ समिट के पास अज्ञात चीनी पर्वतारोही की चोटी पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई। यह पर्वतारोही आई ग्लास बदलने की कोशिश कर रहा था और उसने डेथ जोन (26,000+ फीट) में अपना ऑक्सीजन टैंक हटा दिया था।
18 मई: मुंबई की रहने वाली सुजैन की बेस कैंप में 6 दिन की बीमारी के बाद गुरुवार सुबह मौत हो गई। सुज़ैन को जबरन लुकला में ले जाया गया था। वे किसी भी कीमत पर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना चाहती थीं।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…