Umaria News:मुख्यमंत्री शिवराज के साथ राज्यपाल मंगू भाई भी होंगे आज के कार्यक्रम में शामिल, कई कार्यक्रमों में सीएम और राज्यपाल सहभागिता करेंगे।

मरिया जिले में आयोजित होने वाले आज के कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल होंगे। कई कार्यक्रमों में सीएम और राज्यपाल सहभागिता करेंगे।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनाव में राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। जहां मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान उमरिया जिले में शामिल होने वाले हैं, उनके साथ अब एक बार फिर से कार्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल भी इस पूरे कार्यक्रम के दौरान शामिल हो रहे हैं।

भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक श्रीधर राव ने जानकारी देते हुए बताया है कि उमरिया जिले में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल होने आ रहे हैं, जो आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इन कार्यक्रमों में करेंगे मुख्यमंत्री सहभागिता…
सीएम शिवराज उमरिया में 24 मई को महिला सम्मेलन एवं रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा आवासीय भू-अधिकार-पत्रों का वितरण किया जाएगा।
विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
आकाश कोट समूह नल-जल योजना का भूमि-पूजन होगा।
करनपुरा नल-जल योजना का लोकार्पण भी होगा।

  • Related Posts

    भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

    भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 जुलाई से…

    भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

     भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं…