तीन देशों की यात्रा कर दिल्ली लौटे PM मोदी:

बोले- ऑस्ट्रेलिया के भारतीय इवेंट में वहां का पक्ष-विपक्ष साथ बैठा, ये लोकतंत्र की आत्मा है

नई दिल्ल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली लौट आए। पालम एयरपोर्ट पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा क्या होती है, लोकतंत्र का सामर्थ्य क्या है, यह ऑस्ट्रेलिया में हुए भारतीय इवेंट को देखकर समझा जा सकता है।

वे बोले कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के बीच जो समारोह हुआ, उसमें वहां के PM, पूर्व PM, सत्ता पक्ष के सांसद और पूरा विपक्ष शामिल हुआ था। ये वहां का लोकतंत्र है। इस इवेंट में सत्ता और विपक्ष दोनों ने भारत के प्रतिनिधि को सम्मान दिया।

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस समेत 19 दलों ने देश की नई पार्लियामेंट बिल्डिंग के उद्धाटन के बायकॉट का ऐलान किया था। इन पार्टियों ने कहा कि जब लोकतंत्र की आत्मा ही निकाल ली गई है, तो नई इमारत की कोई कीमत नजर नहीं आती हैं। PM के भाषण को इस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

PM मोदी 19 मई से तीन देशों के दौरे पर थे
PM मोदी 19 मई से तीन देशों- जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की विजिट पर थे। जापान में वे G20 और क्वॉड बैठकों में शामिल हुए। इसके बाद वे पापुआ न्यू गिनी गए जहां पहुंचने पर वहां के राष्ट्रपति ने पैर छूकर उनका स्वागत किया। 22 मई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे जहां उन्होंने PM एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की और भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…