नौतपा की शुरुआत भी आंधी-बारिश से

:MP में नया सिस्टम करा रहा बारिश; जून के पहले सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल
नौतपा 25 मई यानी गुरुवार से शुरू हो गए हैं। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत आंधी-बारिश से होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से जून के पहले सप्ताह तक मौसम बदला रहेगा। ऐसे में 5 से 6 दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पहले दिन भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, 50 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।
अरब सागर में बने चक्रवात से भी बदला मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अरब सागर में बने चक्रवात से प्रदेश में नमी आ रही है। इस कारण बारिश हो रही है। 23 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव है। इस सिस्टम के मई के आखिरी दिनों तक बने रहने की संभावना है।
आज यहां बारिश की संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना है।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…