राहुल गांधी को 3 साल के लिए मिलेगा नया पासपोर्ट:

दिल्ली कोर्ट ने इजाजत दी, सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था- सिर्फ एक साल के लिए दिया जाए

नई दिल्ली
राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जा रहे हैं। 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे। 24 मार्च को संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था।
राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जा रहे हैं। 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे। 24 मार्च को संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था।
राहुल गांधी को 3 साल के लिए नया पासपोर्ट मिलेगा। इस मामले पर दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नया पासपोर्ट जारी करने की याचिका मंजूर कर ली है, लेकिन कहा है कि कोर्ट का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) केवल तीन साल के लिए वैध होगा।
मानहानि केस में संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था। उन्होंने नया पासपोर्ट जारी किए जाने की मांग की थी।
सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि 10 साल के लिए पासपोर्ट देने की जरूरत क्या है? केवल एक साल के लिए पासपोर्ट दिया जाए। राहुल से जुड़े दूसरे मामलों पर विचार के बाद ही इस पर फैसला दिया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…