उज्जैन के महाकाल लोक में आंधी से मूर्तियां गिरीं

सप्तऋषियों की 6 मूर्तियां टूटीं; राजस्थान में आंधी से मोबाइल टावर गिरा
उज्जैन ब्यूरो
मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार को तेज आंधी के कारण महाकाल लोक की मूर्तियां गिर गईं। सप्तऋषियों की 6 मूर्तियां गिर कर खंडित हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक का लोकार्पण किया था।10 से 25 फीट ऊंची ये मूर्तियां लाल पत्थर और फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक से बनी हैं।
इन पर गुजरात की एमपी बाबरिया फर्म से जुड़े गुजरात, ओडिशा और राजस्थान के कलाकारों ने कारीगरी की है। क्रेन की मदद से मूर्तियों को दोबारा लगवाया जाएगा।फिलहाल मूर्तियों को फिर से लगाने के लिए महाकाल लोक को बंद किया गया है।
उज्जैन में ही श्री सांदीपनि आश्रम के सामने आंधी से पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। हादसे में कई श्रद्धालु बाल-बाल बचे

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…