चंबल में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

:भिंड में सिंध नदी किनारे बीहड़ में उतरा, सेना के अधिकारी मौके पर
भिंड
भिंड में सोमवार सुबह एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हेलिकॉप्टर नयागांव थाना इलाके के जखमौली गांव के नजदीक सिंध नदी के बीहड़ में उतरा। SP मनीष खत्री ने बताया कि नयागांव और उमरी थाने से पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया है।
हेलिकॉप्टर जखमौली के ग्यासिंह भदौरिया के खेत में सेफ लैंड हुआ है। यह बीहड़ इलाका है। पायलट और इसमें सवार सैनिक सुरक्षित हैं। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में ग्वालियर से एयरफोर्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को हटा दिया।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…