ओडिशा ट्रेन हादसे वाले ट्रैक की मरम्मत हुई, आवाजाही शुरू

:48 घंटे बाद जिंदा मिला युवक, टक्कर के बाद झाड़ियों में गिरकर बेहोश हो गया था

भुवनेश्वर/बालासोर
यह विजुअल सोमवार सुबह का है, जब पटरियों पर गाड़ी की आवाजाही शुरु हो गई। – Dainik Bhaskar
यह विजुअल सोमवार सुबह का है, जब पटरियों पर गाड़ी की आवाजाही शुरु हो गई।
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे वाले ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। रविवार देर रात से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उधर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 2 जून से बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन में ही रुके। राहत-बचाव और मरम्मत कार्य देखा।
हादसे के 51 घंटे बाद ट्रैक पर जब पहली ट्रेन रवाना की गई, तब रेल मंत्री हाथ जोड़कर खड़े देखे गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई। हमारा लक्ष्य लापता लोगों को खोजना है। यह कहकर वे भावुक हो गए।
झाड़ियों में बेहोश मिला युवक
हादसे के 48 घंटे बाद रविवार रात घटनास्थल से एक यात्री जिंदा मिला। हादसे के वक्त वह बोगी से निकलकर झाड़ियों में गिरकर बेहोश हो गया था। युवक की पहचान असम के रहने वाले डिलाल के रूप में हुई है।उसे तुरंत रेस्क्यू करके इलाज के लिए भेजा दिया गया, जहां उसे होश भी आ गया। घटना में उसका फोन और वॉलेट गायब हो गया।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…