Breaking News : शिवराज सरकार का ऐलान, वापस होंगे लोकडॉउन दौरान के दर्ज मामले

कोरोना लॉकडाउन के समय नियमों का पालन ना करने पर लगे केस वापस लेने का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फैसला लिया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान नियामों का उल्लंघन करने वालों पर जो मामले दर्ज किए गए थे, उन्हें अब वापस लिया जा रहा है। उन्होंने कहा की यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है।

Breaking News : कोरोना लॉकडाउन के समय नियमों का पालन ना करने पर लगे केस वापस लेने का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फैसला लिया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान नियामों का उल्लंघन करने वालों पर जो मामले दर्ज किए गए थे, उन्हें अब वापस लिया जा रहा है। उन्होंने कहा की यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की संदेश यात्रा को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कमल संदेश यात्रा यात्रा में कमलनाथ शामिल नहीं होंगे। अभी तक जितनी भी यात्राएं निकाली है एक में भी कमलनाथ जी शामिल नहीं हुए हैं मुझे विश्वास है कि उनके द्वारा भोपाल से दतिया तक निकाली जाने वाली कमल संदेश यात्रा में भी वे शामिल नहीं होंगे। प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रियंका जी को कर्नाटक से लेकर मध्यप्रदेश तक मे पहले किए गए वादों को नहीं निभाने के लिए माफी मांगना चाहिए , फिर मध्यप्रदेश आये स्वागत है उनका। टेरर फंडिंग मामले में उन्होंने कहा कि टेरर फंडिंग जैसे मामले में राष्ट्रीय एजेंसी द्वारा संपर्क किए जाने पर मध्य प्रदेश की पुलिस पूरा सहयोग करेगी।

मंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह सिम्मी, पीएफआई  के बारे में कुछ नहीं बोलते। दिल्ली में हमारी एससी की बच्ची को चाकुओं से गोद दिया, पर वह कुछ नहीं बोले बस उन्हे राष्ट्रीय वादी पार्टी में कमी नजर आती है। कांग्रेस के पास अब शिकायत करने का काम ही बचा है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…