निर्मला सीतारमण ने घर से की बेटी की शादी:किसी भी नेता-VIP को नहीं बुलाया

, सिर्फ करीबी शामिल; दामाद PMO में काम करते हैं

बेंगलुरु
वित्त मंत्री की बेटी परकला वांगमयी की शादी बेहद सादगी से बेंगलुरु में हुई।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सादगी से अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में किसी नेता या VIP गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया था। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहने वाले हैं। वे PMO में OSD हैं।
उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दिया आशीर्वाद
सीतारमण की बेटी परकला और प्रतीक की शादी ब्राह्मण पंरपरा से हुई। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों को आशीर्वाद दिया और शादी की सभी रस्में कराईं। परकला ने शादी में पिंक साड़ी और हरा ब्लाउज पहना, वहीं प्रतीक ने सफेद पंचा और शॉल पहनी। सीतारमण ने मोलकलमुरु साड़ी पहनी थी।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…