मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में खोले जाएंगे पांच नए थाने

मध्य प्रदेश में पांच नए थाने खोले जाएंगे। इसमें भोपाल के कोलार स्थित कजलीखेड़ा भी शामिल है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 5 नए थाने खोले जाएंगे। इसमें भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा में भी थाना खुलेगा। अभी कोलार में पांच लाख की आबादी पर एक थाना है। वहीं, खरगोन जिला मुख्यालय के पुलिस सहायता केंद्र जैतापुर के स्थान पर नया थाना, सीधी जिले के मड़वास चौकी और सेमरिया और देवास के कमलापुर चौकी को थाने में उन्नयन किए जाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।

वहीं, गृहमंत्री ने बताया कि एनडीपीसी एक्ट मामले के निराकरण के लिए विषय न्यायालयों की स्थापना की कार्रवाई जा रही है। मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश के 45 जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष न्यायाधीश नियुक्त हैं, शेष 7 जिलों अशोकनगर, हरदा, बुरहानपुर, सिंगरौली, उमरिया, निवाडी एवं आगर में विशेष न्यायालयों की स्थापना के संबंध में अधिसूचना जारी किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। मिश्रा ने कहा कि विशेष न्यायालय की स्थापना हो जाने से, इन जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों का त्वरित निराकरण होना संभव हो सकेगा। साथ ही इन प्रकरणों की पैरवी के लिए आने जाने में होने वाला समय एवं धन का अपव्यय भी कम हो सकेगा, इसके अतिरिक्त साक्षियों को संबंधित न्यायालय जाने में भी सुविधा होगी।

  • Related Posts

    MP High Court: शिक्षकों को 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने के लिए 4 सप्ताह का समय, 70 हजार कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए छठे वेतनमान से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुराने आदेश…

    पसला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला: FIR दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ धरना

    बिल-वाउचर पर दस्तखत के विवाद को लेकर हुआ था हंगामा ग्राम पंचायत पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट और जबरन बिल-वाउचरों पर हस्ताक्षर कराने का एक गंभीर…