एलन मस्क की कंपनी ने दी जॉब, लेकिन लिंकडिन ने डिलीट कर दिया कैरन काजी का एकाउंट

कुछ दिनों पहले ही कैरन काजी नाम का एक लड़का महज 14 साल की उम्र में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में नौकरी मिलने को लेकर चर्चा में आया था। अभी उसकी ख़ुशी का यह जश्न ठीक तरह से शुरू भी नहीं हुआ था कि प्रोफेशनल सोशल साइट लिंकडिन ने कैरन का अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। हालांकि कैरन ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की है। लेकिन लिंकडिन का कहना है कि अभी कैरन इस साइट पर अकाउंट बनाने के योग्य नहीं हैं। चलिए जानते हैं कैरन काजी को मिली नौकरी और इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है यह मामला?
दरअसल हाल ही में प्रोफेशनल सोशल साइट लिंकडिन ने अपने प्लेटफ़ॉर्म से कैरन काजी का अकाउंट डिलीट करने के पीछे उनकी कम उम्र को कारण बताया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल कैरन काजी अकाउंट के लिए उम्र की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं। लिंकडिन पर अकाउंट बनाने के लिए न्यूनतम उम्र 16 वर्ष चाहिए जबकि कैरन की उम्र महज 14 साल ही है। इस मामले में कैरन काजी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में नौकरी करने के लायक है, लेकिन एक साइट पर अकाउंट बनाने के नहीं।

कैरन को मिली है स्पेसएक्स में नौकरी
बता दें कि कैरन का नाम सुर्खियों में आने का मुख्य कारण महज 14 साल की उम्र में अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के चलते आया है। कैरन की इस काबिलियत को देखते हुए ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में उसे नौकरी भी मिल चुकी है। अब कैरन का नाम स्पेसएक्स में सबसे कम उम्र के सॉफ्टवेर इंजीनियर के तौर पर शामिल हो रहा है। इस मामले में कैरन का कहना है कि इस सफर की शुरुआत उन्होंने 9 साल की उम्र से ही कर दी थी।

  • Related Posts

    मार्को रुबियो का बड़ा बयान: पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं, ट्रेड डील पर भी जताई उम्मीद

    नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या किसी अन्य देश के साथ अमेरिका…

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…