अब पर्यटकों को होगा साउथ अफ्रीका से लाई गई मादा चीता वीरा का दीदार -Kuno National Park

श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क में अब पर्यटकों को एक और मादा चीता का दीदार करने को मिलेगा. साउथ अफ्रीका से लाई गई चीता वीरा को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है.

श्योपुर: श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में जाने की प्लानिंग बना रहे सैलानियों के लिए अच्छी खबर है. नामिबिया और साउथ अफ्रीका से कून नेशनल पार्क में लाए गए चीतों को एक-एक करके बाड़ों से खुले जंगल की सैर के लिए छोड़ा जा रहा है. इसी कड़ी में अब साउथ अफ्रीका से लाई गई मादा चीता वीरा को बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ दिया गया है. वीरा अब खुले आसमान के नीचे जंगलों में सांस लेगी. कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने मादा चीता वीरा को पालपुर रेंज के कूनो नदी के दूसरी पार छोड़ा है, ताकि पहले से खुले जंगल में घूमने वाले चीतों के बीच संघर्ष के हालात न बनें. इसके अलावा सभी चीतों को उनका भोजन भी आसानी से मिलता रहे.

18 फरवरी को कूनो लाई गई थी वीरा
खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता वीरा 18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में 12 चीतों की दूसरी खेप में लाई गई थी. इस खेप को CM शिवराज सिंह और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने हाथों से कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में रिलीज किया था. अब वीरा मादा चीते को खुले जंगल में छोड़े जाने के बाद नेशनल पार्क के खुले जंगल में घूमने वाले चीतों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. यानी अब पर्यटकों को 9 चीतों का दीदार होगा. खुले जंगल में छोड़े गए चीतों में 4 नर और 5 मादा चीता शामिल हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं.

बता दें कि  कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से अब तक कुल 20 चीते लाए गए थे. इनमें से 3 चीतों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 चीते बचे हुए हैं. इनमें से 9 चीते खुले जंगल में हैं, जबकि 8 अब भी बड़े बाड़ों में हैं. कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है. धीरे-धीरे चीतों को पहले क्वारंटाइन बाड़े से बड़े बाड़े और फिर खुले जंगल में रिलीज किया जा रहा है.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…