भोपाल: अब नही होगा प्रधानमंत्री का रोड शो, सिर्फ होंगे ये दो कार्यक्रम

समय कम होने की वजह से और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो रद्द कर दिया गया है. अब प्रधानमंत्री केवल वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा.

प्रधानमंत्री मोदी 27 जून मंगलवार को भोपाल आने वाले हैं, जहां उनका रोड शो होना था. हालांकि, अब समय की तंगी और बारिश की आशंका के चलते रोड शो स्थगित कर दिया गया है. भोपाल में अब प्रधानमंत्री के दो ही कार्यक्रम होंगे. पहला दो वन्दे भारत ट्रेनों को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं दूसरा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बूथ लेवल के प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा. इसके बाद पीएम मोदी शहडोल जाएंगे जहां एक सभा का आयोजन है. इसके अलावा, पगड़िया गांव में जाकर पीएम मेल मुलाक़ात करेंगे.

 

पीएम मोदी के आगमन की प्रस्तावित रूप रेखा:-

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे.
– 9.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
– 10.15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे.
– 10.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे.
– 11.00 बजे तक रानी कमलापति स्टेशपन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
– 11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे.
– 11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे.
– 12.30 बजे भोपाल की लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
– 12.55 बजे भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे.

 

अप्रैल में भी रद्द हुआ था रोड शो:-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते अप्रैल महीने में मध्य प्रदेश दौरे पर आए थे. अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में हुए इस दौरे में पीएम राजधानी भोपाल पहुंचे थे. दौरे के समय पीएम मोदी का कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर से सड़क मार्ग से होते हुए आरकेएमपी स्टेशन तक का रोढ शो प्रस्तावित था. हालांकि इस कार्यक्रम में अचानक बदलाव करते हुए रोड शो को कैंसल कर दिया गया. वहीं एक बार फिर से पीएम मोदी के दौरे में रोड शो को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…