Vande Bharat Express : सवा चार घंटे में लखनऊ से गोरखपुर पहुंचेगी वंदे भारत, राजधानी से शाम को चलेगी

वंदे भारत एक्सप्रेस 4.10 घंटे में ही 280 किमी. की दूरी तय कर लखनऊ से गोरखपुर पहुंच जाएगी। वहां से लखनऊ पहुंचने में इसे 4.15 घंटे लगेंगे। इस रूट की अन्य ट्रेनें पांच से सात घंटे तक का समय लेती हैं। मंगलवार को ट्रेन का ट्रायल होगा। ट्रेन सुबह 10.20 लखनऊ पहुंच जाएगी और फिर शाम को गोरखपुर के लिए रवाना होगी.
पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को है। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे चलकर 6.58 बजे बस्ती स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी
वंदे भारत एक्सप्रेस 4.10 घंटे में ही 280 किमी. की दूरी तय कर लखनऊ से गोरखपुर पहुंच जाएगी। वहां से लखनऊ पहुंचने में इसे 4.15 घंटे लगेंगे। इस रूट की अन्य ट्रेनें पांच से सात घंटे तक का समय लेती हैं। मंगलवार को ट्रेन का ट्रायल होगा। ट्रेन सुबह 10.20 लखनऊ पहुंच जाएगी और फिर शाम को गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को है। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे चलकर 6.58 बजे बस्ती स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन मनकापुर स्टेशन से सुबह 7.43 बजे गुजरेगी तथा अयोध्या स्टेशन पर सुबह सवा आठ बजे पहुंचेगी, जहां दो मिनट का स्टॉपेज रहेगा। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन सुबह 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस तरह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने में सवा चार घंटे का समय लेगी।
लखनऊ से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से शाम 7.15 बजे रवाना होगी। रात 9.13 बजे ट्रेन अयोध्या स्टेशन पहुंचेगी, जहां दो मिनट रुकने के बाद रात 9.46 बजे मनकापुर स्टेशन से गुजरेगी। इसके बाद ट्रेन बस्ती स्टेशन पर रात 10.30 बजे पहुंचेगी। दो मिनट बाद यहां से रवाना होकर रात 11.25 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचकर ट्रायल पूरा करेगी। इस दौरान ट्रेन 4.10 घंटे का समय लेगी। हालांकि, ट्रेन चारबाग स्टेशन से, लखनऊ जंक्शन या फिर गोमतीनगर स्टेशन होकर चलाई जाएगी, इस पर अभी संशय बना हुआ है। रेलवे कंट्रोल रूम व आरपीएफ जवानों को ट्रेन की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…