Bhopal News: मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का निधन, सीएम ने किया दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच के निधन पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती बुच ने कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता से कार्य करते हुए पहचान बनाई.

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का शनिवार रात निधन हो गया. 97 वर्षीय बुच लंबे समय से बीमार थी. बुच 1991 से 1993 तक प्रदेश की मुख्य सचिव रही. वह सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय थी. निर्मला बुच वर्ष 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में आई. 1961 में मसूरी अकादमी में प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई. इसके बाद कई जिलों में पदस्थ रही. बुच सेवानिवृत्ति के बाद समाज कल्यण के कार्यों में सक्रिय रही. उन्होंने आईएएस अधिकारी एमएन बुच से शादी की थी. एमएच बुच का आठ साल पहले  निधन हुआ है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच के निधन पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती बुच ने कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता से कार्य करते हुए पहचान बनाई. सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया है. मुख्यमंत्री ने निर्मला बुच की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. बुच कुछ समय से अस्वस्थ थीं. देर रात्रि उनका निधन हुआ.

 

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…