Mukhyamantri Ladli Behna Yojana: “10 तारिख आ रही है लाड़ली बहनों” ; शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की महत्वकांक्षी ‘लाडली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana) के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है.योजना के तहत सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

यहां बताते चलें कि ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. सोमवार 10 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे. सीएम चौहान ने ट्विट कर कहा है कि “10 तारिख आ रही है लाडली बहनों”. इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये अंतरित किए जाएंगे.

पिछले तीन महीने से राज्य के अलग-अलग इलाकों में लगातार हो रहे महिला सम्मेलन में सीएम शिवराज कह रहे हैं, ‘मेरी जिंदगी का मकसद बहनों की जिन्दगी को बेहतर बनाना है. प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इन योजनाओं में से अनूठी ‘लाडली बहना योजना’ से बहनों में आत्म-निर्भरता आएगी.’

मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई ‘लाडली बहना सेना’
पिछले महीने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया था, कि 10 जून को बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये भेजे जाएंगे. बहनें अगले दिन यानी 11 जून को इस राशि को बैंक से निकालकर खर्च कर सकेंगी. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं की मैदानी स्तर पर निगरानी के लिये हर गांव में ‘लाडली बहना सेना’ भी बनाई जा रही है. बहनें बेहिचक योजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाली गड़बड़ियों की जानकारी मुझे दें. मैं गड़बड़ी करने वालों को छोड़ूंगा नहीं.’

यह दूसरी वार है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में योजना की दूसरी क़िस्त डालने वाले है, जिसका इन्तजार प्रदेश की सभी महिलाओं को बेसबरी से था, और अब वो दिन दूर नहीं, इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा है की “10 तारीख आ रही है लाड़ली बहनों”.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…