MP Weather : प्रदेश में मानसून का प्रभाव हुआ तेज, अधिकांश जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए नर्मदापुरम संभाग के जिले, सागर, विदिशा, छतरपुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, जबलपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

MP Weather: मध्य प्रदेश में भी मानसूनी बारिश ने ठंडक तो घोल दी है लेकिन जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, मप्र मौसम विभाग ने आज जारी रिपोर्ट में प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जरी किये हैं.

मप्र मौसम विभाग ने आज दैनिक मौसम विवरण रिपोर्ट जारी करते हुए शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चम्बल, रीवा  संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वज्रपात होने यानि बिजली गिरने के साथ गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए नर्मदापुरम संभाग के जिलों के अलावा सागर, विदिशा, छतरपुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, जबलपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.IMD ने इसके अलावा इंदौर संभाग के जिलों के अलावा रीवा, सीधी, डिंडोरी, अनुपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला , बालाघाट, पन्ना, दमोह , निवाड़ी, भोपाल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच , गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…