Indore News: पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या की, तीन बच्चों को छोड़कर फरार

पारिवारिक विवाद में फलों के व्यापारी ने अपनी पत्नी की ही हत्या कर दी, 15 साल पहले हुई थी शादी

इंदौर में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है. मामला शहर के छत्रीपुरा थाना का है. आरोपित पति का नाम अनिल मंजे है. मृतक महिला का नाम पिंकी मंजे है. पिंकी और अनिल की 15 साल पहले शादी हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं. जानकारी के अनुसार अनिल फल बेचने का काम करता है और संभवत: उसने फल काटने वाले चाकू से पत्नी का गला रेत दिया. हत्या घर के किचन में हुई है और यहां का सामान बिखरा पड़ा है. हत्या का आरोपित पति फरार है. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए. पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते हत्या हुई है. 

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…