World Cup 2023: 15 अक्टूबर को नहीं खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

World Cup 2023: 15 अक्टूबर को नहीं खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, बदली महामुकाबले की तारीख, इस वजह से किया बदलाव 15 अक्टूबर को खेला जाना था मैच नवरात्रि के चलते बदली गई तारीख! 14 अक्टूबर को हो सकता है मैच डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच 15 अक्टूबर में खेला जाना था। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि इस महामुकाबले की तारीख बदली जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान मैच की नई तारीख भी सामने आ गई है। जिसके मुताबिक, अब यह मुकाबला 15 अक्टूबर की जगह 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया कहा गया है कि, 15 अक्टूबर को नवरात्रि के चलते वनडे वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख बदल दी गई है, अब यह मैच 15 को नहीं बल्कि 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। नवरात्री के पहले दिन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई को तारीख बदलने के लिए सचेत किया था। बता दें कि 15 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन पड़ रहा है। हालांकि अभी आईसीसी या बीसीसीआई की तरह से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…