एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:टूर्नामेंट में 14वीं बार होगा दोनों का मुकाबला, पाकिस्तान ने एक दिन पहले प्लेइंग-11 अनाउंस की

एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला आज कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।
पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में नेपाल को हरा चुकी है। वहीं, यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल के बाद आमने-सामने हो रही हैं। इससे पहले इनकी आखिरी भिड़ंत 2019 वर्ल्ड कप में हुई थी।
पाकिस्तान ने मैच से एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी। भारतीय टीम की प्लेइंग-11 टॉस के वक्त सामने आएगी।
बारिश की 84% संभावना
अलग-अलग वेदर वेबसाइट्स के मुताबिक कैंडी में शनिवार को दोपहर में मैच के समय बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान बारिश की 84% संभावना है।
हेड टु हेड
ओवरऑल भारत और पाकिस्तान के बीच 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 55 और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। वनडे एशिया कप में दोनों टीमें आखिरी बार 2018 में भिड़ी थीं। तब इनके बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की थी।

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में इन टीमों का हेड टु हेड क्या रहा है यह आप अगली तस्वीर में देख सकते हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…